मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज की एनसीसी की दोनों इकाइयों ने बुधवार को योग मुद्राओं का अभ्यास किया। सभी कैडेट्स ने अनुशासन के साथ भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन जैसी मुद्राओं को किया गया। योग के माध्यम से कैडेट्स ने ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है’ का संदेश दिया। लाल सिंह चड्ढा कॉलेज ऑडिटोरियम में छात्राओं को देशभक्ति फिल्म दिखाई गई। इस दाैरान प्रो. मेजर अंजुला राजवंशी, सीटीओ प्रियंका, ओएनओआई स्वाति मिश्रा, संयोगिता, अनामिका, लक्ष्मी, लायबा, कुणाल के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। संवाद