नारायणपुर बुलंदशहर के शिव भक्त भोले 51 लीटर जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढते हुए। (मवाना)
मवाना। सावन के पवित्र महीने में चारों ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। खराब मौसम और तेज बारिश भी शिवभक्त कांवड़ियों के अटूट हौसले को नहीं डगा पा रही है। बारिश के बीच कांवड़ियों के कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिरोजाबाद और बुलंदशहर क्षेत्र से आए शिवभक्तों का जत्था मवाना नहर पटरी के रास्ते अपनी मंजिल की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नारायणपुर बुलंदशहर के सचिन, सुमित, मोहनलाल हरिद्वार से 51 लीटर और फिरोजाबाद के सतीश, सोहनवीर 31 लीटर जल लेकर मवाना नहर पटरी से गुजरे। फिरोजाबाद के शिवभक्तों ने बताया कि वे बटुश्वेरधाम पर जलाभिषेक करेंगे। मवाना नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोग और विभिन्न सेवा समितियां भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर शिवभक्तों के लिए भोजन, चाय और चिकित्सा की व्यवस्था में जुटी हुई हैं।
नारायणपुर बुलंदशहर के शिव भक्त भोले 51 लीटर जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढते हुए। (मवाना)