फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली

विज्ञापन
बहसूमा। रामनवमी की भव्य शोभायात्रा फोटो संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर रामकटोरी परिसर में शुक्रवार को राम जन्म महोत्सव मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे रामकटोरी शिव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा रामकटोरी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा, चौखटा, मुख्य बाजार, चैनपुरा से होते हुए वापस रामकटोरी शिव मंदिर पर संपन्न हुई। राम व सीता माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह स्वयं ही कमान संभाल रही थी। इस मौके पर अमित गोयल, जयवीर अहलावत, हरवीर राठी, बबली शर्मा, संजय शर्मा, विजयपाल शर्मा, सुरेंद्र राजवंशी, कृष्ण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें