फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिनंदन समारोह में दिखी कला, संस्कृति और एकता की झलक

Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी की जगह पारंपरिक तरीके से अभिनंदन समारोह आयोजित कर एक अनोखी पहल की है। समारोह में कला, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला जिसने सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभी शिक्षक और विद्यार्थी भारतीय पारंपरिक परिधान पहनकर समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बीएफए और एमएफए पाठ्यक्रमों में मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अलका तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों को क्राउन भेंट कर सम्मानित किया। बीएफए पाठ्यक्रम में आयुषी को मिस फ्रेशर और सार्थक को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं एमएफए पाठ्यक्रम में प्रभूति शुक्ला मिस फ्रेशर एवं लक्ष्य मिस्टर फ्रेशर बने। कार्यक्रम की सफलता में यश आनंद, खुशी, रिद्धिमा, तेजस, दीप्ति, तीक्षा त्यागी, आर्यन, उज्जवल, मनीष एवं सिद्धांत यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें