फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलकर हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, आशमा से नाम बदलकर रखा 'आशा'

Mon, 22 Apr 2019 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत में निवाड़ा गांव की आशमा ने धर्म बदलकर प्रेमी के साथ हिंदू रिवाज से शादी रचा ली। उसने अपना नाम आशा रख लिया है। दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ निवासी विशाल पुत्र झंडू सिंह ने बताया कि निवाड़ा गांव में उसकी रिश्तेदारी है। तीन साल पहले रिश्तेदारी में आया हुआ था। पड़ोस में रहने वाली आशमा से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। युवती के परिजनों को पता चलने पर डेढ़ माह पहले दोनों घर से भाग निकले। मुजफ्फरनगर पहुंच कर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रिवाज ने शादी रचा ली। आशमा ने धर्म बदल कर शादी की। उसने अपना नाम आशा रख लिया। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। वह मजदूरी करता है। उन्होंने मुजफ्फरनगर कोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। सोमवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदलकर शादी की है। उस पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया। अब वह अपने पति के साथ ही रहेगी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें