फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लगी, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में सोमवार शाम साजिद के मकान में गैस लीक होने से घरेलू सिलिंडर में आग लग गई। इस दौरान परिवार के चार सदस्यों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में तीन पड़ोसी इकबाल (36), इस्लाम (54) और इरफान (49) झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोहियानगर पुलिस के अनुसार फतेहउल्लापुर के 60 फुटा रोड निवासी साजिद के मकान में रसोईघर में रखे गैस सिलिंडर में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक गैस लीक हो गई। शाम होने पर साजिद बल्ब जला रहा था। इसी दौरान अचानक रसोई में आग लग गई। इसके बाद आग मकान में फैल गई।
घटना के दौरान साजिद अपनी मां और दो बहनों को लेकर मकान से बाहर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो वहां पर लोग एकत्र हो गए। रसोई में लगी आग मकान में भी फैल गई। मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी इकबाल, इस्लाम और इरफान झुलस गए। लोगों की सूचना पर लोहियानगर पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दमकल विभाग की टीम के आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें