फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के एक गिरोह ने दो भाइयों से ठगे दो लाख, ऐसे लालच से रहे सावधान

Fri, 02 Jun 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
तहरीर देने थाने पहुंचे दोनों भाई
विज्ञापन
बागपत के वाजिदपुर में दो सगे भाइयों से राजस्थान के एक गिरोह ने सोने के नाम पर पीतल के बिस्कुट देकर दो लाख रुपये ठगे। इसके पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़ित राजीव और रोहित पुत्र साहब सिंह वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं। राजीव के मोबाइल पर 10 दिन पहले फोन आया कि मैं किशनगढ़ राजस्थान से राज कुमार बोल रहा हूं। तुम्हारे से काली मां खुश हो गई है और तुम्हें सोने के बिस्कुट देने हैं। इसकी एवज में तुम्हें काली के मंदिर में दो लाख रुपये दान देने होंगे। इस पर राजीव उसके भाई रोहित को लालच आ गया और  किशनगढ़ में पहुंचे तो इन्हें कागज की पन्नी में पांच बिस्कुट थमा दिए और दो लाख रुपये ले लिए। जब इन्होंने बड़ौत में आकर बिस्कुटों की जांच कराई तो वे पीतल के निकले। इससे वे परेशान हो गए और बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचे और राज कुमार नामक युवक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने वह नंबर भी पुलिस को दिया। जिससे उन पर फोन आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें