फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.25 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के जंगेठी निवासी अंजना शर्मा ने अपने बेटे शिवा की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन




सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी अंजना ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शिवा 2022 में पुलिस की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात रोहटा के कल्याणपुर गांव निवासी गौरव शर्मा से हुई। गौरव ने शिवा को पुलिस में नौकरी दिलाने का वादा किया और इसके लिए 6.50 लाख रुपये की मांग की। अंजना ने जुलाई 2023 में गौरव के खाते में ऑनलाइन 3.50 लाख रुपये सहित चार बार में कुल 6.50 लाख रुपये भेज दिए।
जब पुलिस परीक्षा का परिणाम आया और शिवा का नाम सूची में नहीं था तो अंजना ने गौरव से संपर्क किया। इसके बाद गौरव ने अंजना को केवल 1.05 लाख रुपये वापस किए। तीन साल से अंजना बाकी रकम की मांग कर रही है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर गौरव ने अभद्र व्यवहार किया जान से मारने की धमकी दी और पैसे लौटाने से मना कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें