परिक्षितगढ़ के अमरसिंहपुर गांव में एक गरीब मजदूर कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। यहां मंगलवार को तेज बारिश के चलते उसका मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में ही मौजूद था।अचानक जोर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चा कमरे में सो रहा था।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बच्चे को मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मकान ढह जानें से परिवार को दैनिक जरूरतों और खाने पीने का काफी सामान नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश लोगों के लिए जान की आफत बन गई हैं। मेरठ के कई इलाकों में जहा गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है वहीं मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/