फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में बनेगी चार मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जाम से निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कचहरी में रोजाना भारी संख्या में फरियादी आते हैं। न्यायाधीश और अधिवक्ताओं भी बहुत संख्या में पहुंचते हैं। यहां वाहन खड़ा करने में कई बार परेशानी उठानी पड़ती है। इसके निजात दिलाने के लिए यहां चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी। शनिवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद तथा मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम ब्लॉक के पास जमीन चिह्नित की गई है। जिला पंचायत के पीछे स्थित बैंक के पास जो निर्माण हैं, वे निष्प्रयोज्य हैं। इन भवनों की समय सीमा पूरी हो चुकी है। ऐसे में इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 2200 वर्ग मीटर भूमि है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल व द्वितीय तल पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। अब इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर तैयार कराई जा रही है। अनुमान के मुताबिक यहां करीब 250 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें