फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटों की नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व सैन्यकर्मी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। न्यू अशोकपुरी निवासी पूर्व सैन्यकर्मी सोहनवीर ने दो आरोपियों न्यू अशोकपुरी निवासी प्रवीण व अनूपनगर निवासी राजकुमार पर उनके बेटों की नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबेडकर रोड स्थित न्यू अशोकपुरी निवासी सोहनवीर ने बुधवार को कंकखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह पूर्व सैनिक हैं। आरोपी प्रवीण उनके मोहल्ले में रहता है। मार्च 2024 में दोनों आरोपी उनके घर पर आए थे। आरोपियों ने उनके बेटों की निगम में क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
पीड़ित ने आरोपियों को नगद 2.50 लाख रुपये दे दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी जब बेटों की नौकरी नहीं लगी, तो उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया था और जान से मारने की धमकी देने लगे। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें