फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मखदूमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
मेले में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शनिवार को पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन के बाद गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उद्घाटन के दूसरे दिन गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा।
उद्घाटन के बाद मेला स्थल पर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत की ओर से आयोजित गंगा स्नान मेले में मेरठ जिले के अलावा दूसरे जिलों के भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर सबसे पहले मोक्षदायिनी की पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद छोटे बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की और मेले में लगे झूलों का लुत्फ उठाया। वहीं गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस मेला स्थल की निगरानी करती नजर आई। पांच नवंबर को पूर्णिमा पर मुख्य स्नान है जिसे देखते हुए श्रद्धालु अब अपने सभी जरूरी कामों को छोड़कर गंगा घाट की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इससे मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेला प्रशासन के अनुसार दूसरे दिन तक मेले में करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जिन्होंने अपने टेंट और तंबू गंगा की रेती में लगा लिए हैं और वह मुख्य स्नान तक यहां पर रहेंगे।
विज्ञापन


भैंसा-बुग्गी हुई कम, ट्रैक्टर-ट्राॅली की संख्या बढ़ी
मेला स्थल पर जाने के लिए पूर्व में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी और बैल-बुग्गी का प्रयोग करते थे परंतु वर्तमान में यह भी बदलता जा रहा है जिनकी संख्या महिला स्थल पर बहुत कम दिखाई दे रही है। हालांकि, अब मेले में ट्रैक्टर-ट्राॅली में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं जिसमें श्रद्धालु अपना घरेलू सामान लेकर मेला स्थल पर अपना घर बना रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा किनारे मस्ती कर रहे बच्चे
अपने परिवार के साथ गंगा किनारे पर पहुंचे छोटे बच्चे गंगा की रेती में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां वह वॉलीबाल, कबड्डी जैसे खेल खेल रहे हैं।


अभी सामान्य है स्थिति
मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की स्थिति अभी सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अगले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ेगी। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना

मेले में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

मेले में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

मेले में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें