फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : रामाशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें। संगठन जितना मजबूत होगा, चुनाव जीतने में उतनी ही आसानी होगी। आमजन तक रालोद की रणनीति पहुंचाने का का कार्य करें।
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रालोद ने कस्बा स्थित एक मंडप में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ने आह्वान किया कि उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए गठबंधन के दल समन्वय बनाकर कार्य करें। बूथ, सेक्टर और विधानसभा की कमेटियां धरातल पर कार्य करें। कड़ी मेहनत से उपचुनाव जीतना है। कैबिनेट मंत्री और मीरापुर विधानसभा के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने 22 अगस्त को बड़े विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रदेश लगातार विकास कार्यो की और अग्रसर है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सरकार की नीतियां सबको साथ लेकर चलने और सबका विकास करने की है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी युवाओं के लिए खेल और रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि उपचुनाव में रालोद का बूथ स्तर पर संगठन पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, सुशील कुमार, अजीत राठी, प्रभात तोमर, कमल गौतम, रामनिवास पाल, गुलरेज सिद्दीकी, समर सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें