दौराला। लोईया गांव में शनिवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में अहवाब और अहमद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। दो युवक हिरासत में है। अभी, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद