फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदाई समारोह में मेधावी सम्मानित किए

विज्ञापन
दीवान पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्कूल के हेड बॉय कृष्णा मिश्रा और हेड गर्ल अनुष्का चौधरी ने शिक्षकों के मार्गदर्शन का आभार जताया। विद्यालय निदेशक एचएम राउत और प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावियों को सम्मानित किया। कक्षा 11 के छात्रों ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर रोमांचित किया। वीके मिश्रा ने आदर्श नागरिक और माता-पिता की आदर्श संतान बनने का संदेश दिया। समापन पर कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें