फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष के नाम से चल रहा था फर्जी फेसबुक पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन ब्लाक रहा चौ. अजित सिंह से नाम से बना फर्जी फेसबुक पेज
विज्ञापन

सोशल मीडिया के प्रयोग से दूर रहते हैं राष्ट्रील लोकदल के अध्यक्ष, नहीं है कोई अधिकारिक पेज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। किसान आंदोलन के बीच गरमाए माहौल में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर लगातार पोस्ट की जा रही है, जबकि चौधरी अजित सिंह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और उनका कोई ऑफिशियल पेज नहीं है। ऐसे ही एक पेज को फेसबुक ने ब्लाक कर दिया था, इसकी जानकारी भी फेसबुक पेज संचालक ने तीन दिन बाद पेज खुलने पर दी है।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम और फोटो लगे फेसबुक पेज पर शनिवार को पोस्ट पर लिखा गया कि ‘फेसबुक ने आज तीन दिन बाद यह पेज अनब्लॉक किया है। बिना किसी सूचना के तीन दिन पहले यह पेज बंद कर दिया गया था। जबकि इस पेज पर आज तक किसी गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। मगर, सरकार की नजर में किसानों का सहयोग गुनाह है। तो आरएलडी यह गुनाह बार-बार और हर बार करेगी’। चौधरी अजित सिंह के नाम से की गई पोस्ट के बाद रालोद कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायकों ने कमेंट किए हैं। चौधरी अजित सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। सवाल है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम से आखिर कौन सोशल मीडिया पर सक्रिय है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को छोड़कर उनके परिवार के सदस्यों का सोशल मीडिया पर कोई खाता नहीं है। रालोद के आईटी सेल प्रभारी आशुतोष अवस्थी का कहना है कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम से कोई ऑफिशियल पेज सोशल मीडिया पर नहीं है। उनके कुछ समर्थकों ने नाम और फोटो लगाकर खाते बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें