फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर डंपर ने दूध की गाड़ी को 50 मीटर तक घसीटा, दो घंटे रहा जाम

Wed, 11 Feb 2026 10:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
एनएच 34 स्थित सलारपुर गांव में डंपर की साइड लगने से डिवाइडर पर पलटी दूध की केन से लदी गाड़ी और
विज्ञापन
बुधवार सुबह 8:58 बजे एनएच-34 स्थित सलारपुर गांव में मेरठ की ओर से आते समय रेत भरे डंपर की साइड दूध वाहन (छोटा हाथी) में लग गई। इससे दूध की गाड़ी डिवाइडर पर पलट गई। घटना में गाड़ी चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी निवासी रिजान अली दूध सप्लाई करता है। बुधवार सुबह आठ बजे वह छोटा हाथी में करीब 18 दूध की कैन लादकर मेरठ प्लांट में सप्लाई के लिए निकला। सलारपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस के कारण रिजवान ने कट लिया तो रेत से भरे डंपर की अगली साइड में गाड़ी लग गई। जिससे डंपर के साथ दूध की गाड़ी 50 मीटर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर के बीच में पलट गई। घटना के बाद दूध सड़क पर फैल गया। दूध गाड़ी के पिछले दोनों टायर टूटकर ट्रक के टायरों में फंस गए। रिजवान मामूली रूप से घायल हो गया। डंपर चालक भाग गया। इससे वहां पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।रजपुरा पुलिस ने पहुंचकर क्रेन से वाहनों काे हटवाकर जाम खुलवाया। इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस की जांच में डंपर चालक साबिर निवासी यमुनानगर, हरियाणा आया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि घटना के बाद घायल गाड़ी चालक रिजवान को सड़क के बराबर में कबाड़ी का काम करने वाले लोग मारपीट करने लगे। उनका आरोप था कि दूध गाड़ी चालक की वजह से यह हादसा हुआ, जिससे सड़क पार कर रहे उनके दो बच्चों को भी चोट आई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें