मोदीपुरम। पल्लवपुरम की भरत विहार निवासी रीनू रानी ने अपने पति चंचल उर्फ बिट्टू और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। रीनू के मुताबिक उसकी शादी 15 जुलाई 2013 को राॅयल पार्क एक्सटेंशन निवासी चंचल कुमार से हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से पति और सास दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे और आए दिन मारपीट करते। इससे वह बीमार रहने लगी। पति और सास ने उसे जनवरी वर्ष 2025 को मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। तभी, से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।