मेरठ। ब्रह्मपुरी के इंद्रा नगर में पंद्रह दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों को बदबू आने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक का नाम पुलिस ने 42 वर्षीय आशीष जैन बताया है। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शव 15 दिन पुराना लग रहा है।
मंगलवार को इंद्रा नगर के लोगों ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि आशीष जैन के घर में काफी दिनो से कोई हलचल नहीं है। घर के अंदर से बदबूू आ रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मकान के गेट तोड़कर अंदर देखा तो एक व्यक्ति सड़ा गला शव बेड पर पड़ा है। घटनास्थल के पास एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। शव के ऊपर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी राहुल का कहना है पिछले कई दिनों से मकान बंद था और किसी की आवाजाही नहीं दिख रही थी। बदबू बढ़ने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस व फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 2020 में पत्नी अलग हो गई थी। इस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। वह अकेला रहता था।