फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

Fri, 19 Apr 2019 08:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में मोहल्ला शेखजादगान में पति-पत्नी अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति का शव छत के कुंडे से फंदे पर लटका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद कमरे को सील कर दिया गया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


ननौता थाना क्षेत्र में देवबंद रोड पर स्थित मोहल्ला शेखजादगान निवासी सूरजपाल चाय की दुकान चलाता है। उसके तीन पुत्र हैं। सूरजपाल ने अपने दूसरे नंबर के पुत्र कुलदीप (27) की शादी करीब 5 माह पूर्व बेहट क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह निवासी कुशलपाल की बेटी आंचल पाल (22) के साथ की थी। सूरजपाल ने बताया कि गुरुवार रात कुलदीप करीब 9 बजे खाना खाकर पत्नी के साथ कमरे में सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सबके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। छत के कुंडे से कुलदीप का शव फंदे पर झूल रहा था और आंचल बेड के एक छोर पर मृत पड़ी थी। पूरे घर में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे वार्ड सभासद सन्नी राणा, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, भाजपा जिला महामंत्री अजीत राणा, सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन चौधरी, जिला सचिव शहजाद मलिक, सभासद अशोक पुंडीर ने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पहुंचे मायके वालों की ससुरालियों से बहस भी हुई, जिसे जिम्मेदार लोगों ने शांत करा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ मनोज चौधरी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह रामशरण सिंह ने भी परिजनों व पड़ोसियों से मामले की जानकारी ली। सहारनपुर से आई टीम ने कमरे की गहनता से जांच करते हुए फोटोग्राफी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना सही होगा। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत थाने पर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
दंपती की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी। इस रिपोर्ट से ही अब यह सामने आ पाएगा कि पति कुलदीप की मौत पहले हुई या फिर पत्नी आंचल की। इसके अलावा आंचल की मौत का कारण भी सामने आएगा। 

कुलदीप और आंचल को बुआ के यहां भात देने जाना था आज
दंपती को परिवार सहित शुक्रवार की सुबह नकुड़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में बुआ की लड़की व लड़के की एक शादी समारोह में शामिल होने व भात देने के लिए जाना था। परिजनों के मुताबिक देर शाम तक दोनों बिल्कुल ठीक-ठाक थे। उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें