फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में तैनात सिपाही की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक सिपाही की दुर्घटना ग्रस्त बाइक फोटो सवांद
विज्ञापन
जानीखुर्द (मेरठ)। गाजियाबाद में तैनात सिपाही व मुजफ्फरनगर निवासी हिमांशु (32) की थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर गांव भूपगढ़ी के पास शनिवार शाम हादसे में मौत हो गई। गांव गढ़ी नवाबाद थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर निवासी हिमांशु पुत्र विजयपाल 2015 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। फिलहाल हिमांशु की तैनाती गाजियाबाद पुलिस लाइन में थी। शनिवार शाम गाजियाबाद से हिमांशु बाइक से अपने घर गांव गढ़ी नवाबाद के लिए चले थे। कांवड़ मार्ग पर गांव भूपगढ़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा और हिमांशु के परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस और परिजन रात में ही पोस्टमार्टम करवाने के प्रयास में लगे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें