फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बप्पा के दरबार में सुर, भक्ति और आस्था का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में गणपति महोत्सव में देर रात तक गुरदयाल लक्खा की भजनों पर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति और संगीत से सराबोर रहे। भजन गायक गुरदयाल लक्खा ने अपने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु को देर रात तक थिरकाया। शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता मलखान सैनी और प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में गुरदयाल लक्खा ने गणपति के भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया। लिटिल दीवाना और सोनू शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, राकेश कुमार, राजकुमार जाटव, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अंकित बाली, रजत गोयल, विकास पाल, वंश गोयल, सिद्धार्थ पुष्पक, आशीष विश्वकर्मा, रितिक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें