मेरठ। पहल एक प्रयास वॉलंटियर्स की ओर से रविवार को लगातार सूरजकुंड पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने पार्क में जगह-जगह पड़े कूड़े को उठाकर सफाई की। पार्क में घूमने वाले लोगों से बातचीत कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने अनुरोध किया कि पार्क में कूड़ा न फैलाएं और इसे साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। अभियान की कप्तान अर्चना उपाध्याय, शैली रस्तोगी और कविता बैम्बी रहीं। अभियान में राजीव अग्रवाल, पंकज पहल, अरुण शर्मा, शिवेंद्र बैम्बी, भव्य जैन, रितुराज, अर्पित भारद्वाज, अमोघ, चिराग नागर, राहुल अग्रवाल सहित अन्य का सहयोग रहा। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद