शिवा बूढा मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु (फलावदा)
फलावदा। मंगलवार को शिव बूढ़ा मंदिर में भगवान श्री हनुमान की भक्ति और श्रद्धा से मंदिर में विधि-विधान के साथ श्री हनुमान को चोला चढ़ाया गया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बजरंगबली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पंडित रंजन दुबे के मार्गदर्शन में मोहित तोमर द्वारा हनुमान को चोला अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं को खीर और केले का प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित नंदन दुबे और सचिन वाल्मीकि के अच्छे विचारों एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।