तालाब किनारे खेल रहे बच्चे की डूबने से से मौत
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर में तालाब किनारे खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे की पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार के में बच्चे की मौत की खबर से कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव अगवानपुर निवासी हसीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। तालाब के किनारे उसका मकान है। उसके अरहम (8) व आहद (6) दो पुत्र हैं। शनिवार करीब 9 बजे हसीन का बड़ा पुत्र अरहम खेलता हुआ तालाब के किनारे चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मेड़ से फिसलकर तालाब में गिरकर डूब गया। एक घंटे तक अरहम का पता नहीं लगने पर उसके पिता हसीन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके छोटे पुत्र आहद ने तालाब किनारे अरहम की चप्पल मिलने की बात अपने पिता को बताई। पिता ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे और अरहम की तालाब में तलाश की। एक घंटे तक तलाश के बाद अरहम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बच्चे की मौत की खबर लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की दादी सितारा, मां फरजाना का रो-रो कर बुरा हाल था।