फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अचानक घर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, उपचार के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

Wed, 11 Mar 2020 04:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में होली के दिन एक घर में आग लग गई। आग लगने से परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में आग लगने से झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के गांव नंगला हरेरु में होली के दिन यानी मंगलवार रात को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरु में अनुसूचित जाति के रवि पुत्र ईश्वर का परिवार रहता है। बताया गया कि मंगलवार को होली के पर्व पर रवि ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। जिससे परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं उपचार के दौरान एक छोटी बच्ची रितिका की मौत हो गई।

ये हुए घायल
घायलों के नाम इस प्रकार हैं। रवि पुत्र ईश्वर, मोनी पत्नी रवि, दीपक पुत्र ईश्वर और रितिका तीन वर्ष पुत्री रवि की मौत हो गई। रितिका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घायलों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें