फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बालक की मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम चंदन वाला निवासी नसीम अहमद के घर उसके रिश्तेदार का नौ वर्षीय पुत्र एहतेशाम आया हुआ था। बताया जाता है कि वह शाम को घर के आगे सड़क किनारे खड़ा हुआ था। उसके साथ ग्राम चंदन वाला निवासी सलमान (18) तथा अनीस (25) भी खड़े हुए थे। इसी दौरान ग्राम कोटकादर की तरफ से एक कार तेज गति से आई और इन तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एहतेशाम निवासी ग्राम अलीपुरा को गंभीर चोट आई। उसकी इलाज के दौरान बिजनौर में मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को हल्की चोट आई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें