जानी खुर्द। भीषण और उमस भरी गर्मी से आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विकास खंड जानी खुर्द परिसर में ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी एवं खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्लॉक परिसर में आने वाले फरियादियों और आगंतुकों ने जमकर शीतल जल और मीठा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में केवल इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटकते हैं। इसलिए सभी नागरिक अपने घरों के बाहर, आंगन या छतों पर मिट्टी के बर्तनों में जीवों के लिए साफ जल भरकर जरूर रखें। एडीओ पंचायत पारस गुप्ता, सचिव सुनील कुमार, चांदनी जायसवाल, जितेंद्र, सनी तालियान, सचिन मलिक, रिनीत कुमार, शिवम यादव, विनीत, अनुज, रवि शर्मा, राहुल, ऐश्वर्या, यश एवं कांति प्रसाद सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।