मोदीपुरम। पल्लवपुरम में सड़क हादसे में महिला रजनी की मौत के मामले में पल्लवपुरम पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव निवासी नवीन ने दर्ज मुकदमे में बताया कि 14 अक्तूबर को उसकी पत्नी रजनी किसी काम से मोदीपुरम आई थी। एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गई और 24 अक्तूबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नवीन ने इस मामले में पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को नवीन एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिले और जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।