फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट पर धरना देने वाले 12 छात्र नेताओं पर बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 मई को एमबीए की छात्रा अनु गुप्ता ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में छात्रा अनु गुप्ता की आत्महत्या के मामले में धरना देने वाले 12 छात्र नेता व छात्र-छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धरने के दौरान एलआईयू की महिला कॉस्टेबल से मारपीट के मामले को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है।

गंगानगर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गंगानगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र नेताओं ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट-2 पर हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एलआईयू की महिला कॉस्टेबल से डायरी लेकर फाड़ डाली और मारपीट की। पुलिस से भी अभद्रता की गई। बाहर लगे बोर्ड उखाड़ कर और होर्डिंग फाड़ दिए। रास्ता भी रोका गया
विज्ञापन

पुलिस ने इन सभी आरोपों में मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान, मोहित प्रजापति, शान मोहम्मद, प्रियांशु मलिक, सोहराब पठान, कुशल चहल, मुकुल राणा, हर्ष जाटव, मोहित, निशांत, साक्षी, माही और अज्ञात के खिलाफ बलवा, लोकसेवक पर हमला करने, कार्य से जबरन रोकने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक उक्त घटना के संबंध में 12 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ये हुई थी घटना
सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के ताजपुर गांव निवासी ओमकार गुप्ता की सबसे छोटी बेटी 23 वर्षीय अनु गुप्ता गंगानगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह रूम नंबर 63 में रह रही थी।20 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कैंपस स्थित सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में स्टेयरवेल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिता ओमकार गुप्ता, बहन तनु व साथी छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर डिबार करने व उसकी एवज में 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था, छात्रों का कहना था कि इसी मानसिक दबाव में अनु ने आत्मघाती कदम उठाया। छात्र नेताओं ने कैंपस के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गेट नंबर-2 पर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें