फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देहरादून के समीप खाई में गिरी कार, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के पांच युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में मारे गए सहारनपुर निवासी तीनों युवक दीपक,गौरव व सन्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चामड़ खील के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए पांचों मृतक यूपी के सहारनपुर व मुजफ्फरनगर निवासी हैं। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के वीरेंद्र सिंह निवासी अमर दीप कालोनी, दीपक तोमर नानकपुरम, गौरव त्यागी निवासी गोविंदपुरम, सन्नी निवासी गोपालनगर व मुजफ्फरनगर के दो अन्य युवकों सचिन और शक्ति की मौत हुई है। 

विज्ञापन

घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार लोगों ने खाई में एक कार को गिरा देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ ही कालसी थाना पुलिस को दी। 

पुलिस के अनुसार मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान की गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें