फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर संगठन मजबूत करने का आह्वान

विज्ञापन
सरधना। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य मंच की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित कि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य मंच की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सरधना नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपनाने और समाज में एकता व समानता की भावना मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र गोयल ने अध्यक्षता और अनुज बंसल ने संचालन किया। राकेश बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैश्य मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके सामाजिक आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समानता और समाजवाद के प्रतीक थे। उनके राज्य में किसी को भूखा न सोने देने की भावना थी। नए आगंतुक को बसने और आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देने के लिए प्रत्येक परिवार की ओर से एक ईंट और एक रुपया देने की परंपरा का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता जरूरी है। वैश्य समाज को संगठित रहकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान पवन मित्तल, मुकेश बंसल, मनोज गर्ग, संजय गुप्ता, अरुण गर्ग, गौरव गर्ग, हिमांशु गोयल, मनोज बंसल, उत्तम गुप्ता, सुशील कुमार, बिनेश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें