फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नौटियाल रविवार को गांव थिरोट में ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय रोहटा पहुंचे। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राव गौतम के आवास पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की, जहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंजीत नौटियाल गांव थिरोट में 17 मई को हुई ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। उन्होंने रोहटा में सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राव गौतम के आवास पर रुककर क्षेत्र के लोगों से बातचीत की। मौजूद लोगों ने उनका स्वागत करते हुए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। मंजीत नौटियाल ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान अमित कुमार, विशाल, विकास, अंकित, शेखर, कन्नू, सोनू, धीरज, बहादुर, दीपक, विक्रम, नरेश, अंकित, बिट्टू, शुभम, राजू, अमन, राजकुमार, सुरेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें