फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिलकर किया। कार्यक्रम का विषय मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) था। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पोस्टर और प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भारतीय वन सेवा की वरिष्ठ अधिकारी वंदना फोगाट मुख्य अतिथि थीं। एनईपी समन्वयक अर्चना आर्या ने मिशन लाइफ को जनभागीदारी वाला जनांदोलन बताया। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। वंदना फोगाट ने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। कुलपति प्रो. त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय को सामाजिक एवं पर्यावरणीय परिवर्तन का माध्यम बताया। कुलपति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मिशन लाइफ के सिद्धांतों को अपनाने को कहा। डॉ. अखिलेश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें