खरखौदा। रेंजर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। समापन समारोह के अवसर पर रेंजर्स ने तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, हस्तकला प्रदर्शनी, फूड प्लाजा में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य नीलम सिंह ने रेंजर्स द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया व रेंजर्स के गुणों को अपने दैनिक जीवन में अमल में लाने का आह्वान भी किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की पूर्व रेंजर लीडर डॉ. शैलजा की स्मृति में दिया जाने वाला पुरस्कार डॉ. शैलजा बेस्ट रेंजर अवार्ड कुमारी पलक बीए द्वितीय वर्ष को दिए जाने की घोषणा की। टेंट निर्माण प्रतियोगिता व फूड प्लाजा में सावित्री बाई फुले टोली को प्रथम स्थान मिला। रेंजर कैंप का संचालन रेंजर प्रभारी डॉ. रचना बालियान ने किया। शिविर के आयोजन में डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. संदीप गुप्ता, अंशु, डॉ. गुरमीत सिंह का सहयोग रहा।