फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंदोत्सव पर मंदिरों में गूंजे कृष्ण भक्ति के जयकारे

Sat, 05 Sep 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेहताब बाबा कालेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
बाबा औघड़नाथ मंदिर में दूसरे दिन भी रहा मेले जैसा माहौल
विज्ञापन

- झांकियां और फूल बंगले बने आकर्षण का केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नंदोत्सव पर शहर के मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम हुए। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कान्हा को पालने में झुलाया और बच्चों को खिलौने बांटे गए। अर्धरात्रि में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के बाहर मेले का माहौल रहा। बच्चों ने झूले झूले और फास्ट फूड का आनंद लिया।
शक्तिधाम मंदिर में संत नीरज मणि ऋषि के सानिध्य में सुबह से जाप और शाम को अमृतवाणी सत्संग हुआ। कचहरी पुल मेरठ कॉलेज रोड व्यापार संघ द्वारा शिव हनुमान मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण का झूला, बर्फ से बनी भगवान की आकृतियां, बाबा अमरनाथ का शिवलिंग और देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर डी ब्लॉक स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य पंडित राकेश बसलियाल ने भगवान का विधि विधान से अभिषेक कराया। इसके बाद महाआरती हुई।
बुढ़ाना गेट धर्मेश्वर महादेव मंदिर में नंदोत्सव कार्यक्रम में पूजन राज्यसभा सदस्य एवं मंदिर समिति महामंत्री डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार में फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन

महताब सिनेमा स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी, चूड़ी वाले कान्हा और नौका विहार की आकर्षक झांकियां सजाई गई।पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मंदिर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी रहे। बागपत रोड खाटू श्याम मंदिर और शहर मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

मेहताब बाबा कालेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें