फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छापेमारी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और युवक, पांच गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी देहात अविनाश पांडेय
विज्ञापन

मेरठ जनपद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गंगा नगर की पॉश कॉलोनी में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने तीन महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा नगर की पॉश कॉलोनी में एक किराये के मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी के चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मंगलवार को यहां छापेमारी की तो किराये के मकान में सेक्स रैकेट चलता मिला। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला मेडिकल थाने से पहले भी जेल जा चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें