फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती करने निकले युवकों की नाव डूबी, गांव में पसरा मातम

Fri, 01 Sep 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
नाव डूबने से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन
बिजनौर में हीमपुरदीपा गांव के ही तालाब में नाव से मौज मस्ती करने निकले चार युवकों की नाव तालाब के बीच में पलट गई। दो युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गांव वालों ने किसी तरह बचा लिया। गांव वालों ने दोनों युवकों की मौत के लिए तालाब में मछली पालने वाले ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन


गांव ऊमरी पीर में गांव के बीच में 15-20 बीघा जमीन में फैला तालाब है। तालाब में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। गांववालों के अनुसार ठेकेदार ने तालाब में एक नाव छोड़ रखी है। गांव के बच्चे इस नाव से कभी भी तालाब में उतरकर मौज मस्ती करने लगते हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव के चार युवक फैजल व अजरू पुत्र मईनुद्दीन, आसिफ पुत्र खैराती, काला पुत्र निसार घरवालों के मना करने के बावजूद नाव से तालाब की सैर करने लगे। तालाब के बीच में उनकी नाव असंतुलित होकर पानी में डूब गई। चारों युवक पानी में डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर गांववाले तालाब की ओर दौड़े। गांववालों ने काला व अजरू को किसी तरह जल्दी निकाल लिया। बाद में फैजल व आरिफ की तलाश की तो वे काफी गहरे तालाब में उल्टी हुई नाव के नीचे दबे मिले। गांव वाले उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव वालों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप

ठेकेदार पर लगाया आरोप
परिवारीजनों व हसीनुद्दीन, साजिद, इस्माइल, सौकत, नूर मोहम्मद आदि ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने तालाब की चारदीवारी नहीं कर रखी है। तालाब में हर समय ट्यूबवेल का पानी चलता रहता है। इससे तालाब में पानी बहुत ज्यादा भरा रहता है। गांववालों का कहना है कि इससे पहले भी तालाब में हादसे हो चुके हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वालों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें