फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे, कैंट स्टेशन पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया  

Mon, 12 Dec 2016 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार रात करीब 9:30 बजे एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लोग 108 एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे। लेकिन फोन तक रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी भोला की पत्नी चमेली नौ माह की गर्भवती थी। नोटबंदी के बाद से युवक बेरोजगार था। पैसे नहीं होने के कारण भोला परिवार को लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। जब वह कैंट स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन का इंतजार करते समय ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सरकारी एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई तो कुछ देर बाद ही यूपी 100 की गाड़ी स्टेशन पर पहुंच गई। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में चादर और धोती की ओट में महिला का प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा को महिला जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। एसओ जीआरपी विनय कुमार का कहना है कि जैसे ही महिला के प्रसव की सूचना मिली तो तुरंत टीम को भेज दिया गया था। बाद में जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओ डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि अगर 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। एंबुलेंस के लिए कॉल पहले कंट्रोल रूम और फिर चालक के पास पहुंचती है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें