उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दवाई की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई। हालांकि चोर मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी व मोबाइल बरामद किया है।
मोहल्ला खतरीयान में दो दिन पहले राइन मेडिकल स्टोर पर रात के समय एक चोर ने मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरी की थी। दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई। चोर को दुकान का शटर तोड़ते हुए और दुकान के अंदर घुसने का एक व्यक्ति ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
वहीं अगले दिन स्टोर मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसे ताले टूटने का पता चला। बताया गया कि दुकान से 40 हजार रुपये की चोरी की गई। वहीं दुकान के सामने रहने वाले आरिफ ने मेडिकल स्वामी को चोरी करने वाली रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई।
यह भी पढ़ें: देवबंदी उलमा हुए नाराज, बोले- दाढ़ी कटवाने से अच्छा नौकरी छोड़ देते दरोगा इंतसार अली
उसी वीडियो के आधार पर चोर की पहचान की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से नगदी और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/