फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती में बनेगा 15 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल, अधिकारियों ने किया सर्वे

विज्ञापन
दौराला- सकौती में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि का निरीक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सकौती में अंडरपास के पास उपलब्ध कराई भूमि पर जल्द आयुर्वेदिक अस्पताल बनने की उम्मीद जगी है। 15 बेड के अस्पताल के निर्माण से पहले बुधवार को अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया और बजट मिलते ही कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सकौती निवासी भाकियू के जिला सचिव प्रशांत चौधरी ने पूर्व में सकौती गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाने की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों व शासन को पत्र भेजा था। काफी दिन से यह मांग लंबित चली आ रही थी, जबकि ग्राम पंचायत द्वारा अस्पताल के लिए भूमि भी उपलब्ध करा दी गई थी। अस्पताल के निर्माण में देरी होने के चलते उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द अस्पताल के लिए धन स्वीकृत हो जाएगा और विभाग इसका निर्माण कार्य शुरू करा देगा। प्रशांत चौधरी ने बताया कि 15 बेड के अस्पताल के बनने से सकौती के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें