फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 111 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया

विज्ञापन
111 फीट ऊंचे पोल पर लगेगा तिरंगा तैयारी पूरी। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से शहीदों और वीर बलिदानियों की स्मृति को समर्पित 111 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा स्थापित किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी के अनुसार, नगर के विकास एवं सुंदरीकरण के तहत आदर्श नगर योजना से यह तिरंगा स्थापित किया गया है। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर के मकानों पर तिरंगे लगाए गए हैं। वहीं, पुराने बस स्टैंड तिराहे को तिरंगा चौक के रूप में विकसित कर आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। 15 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वार्ड सभासद नईम अनवर कुरैशी ने बताया कि 111 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित होने से नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें