फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगन में दस माह के बच्चे को सांप ने डसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
पिता की गोद में बैठा 10 माह का आरव
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कूड़ी में शनिवार रात आंगन में खेल रहे दस माह के बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कूड़ी गांव में बबली गुर्जर पुत्र भूप सिंह का परिवार रहता है। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य आंगन में बैठे थे। उसका दस माह का बेटा आरव आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते बच्चा कोने में पड़े एक बोरे के टुकड़े के पास पहुंच गया तभी बोरे के नीचे बैठे जहरीले सांप ने बच्चे को डस लिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़े देखा कि सांप बच्चे की उंगली से लिपटा था। परिजनों ने बच्चे को तुरंत ही मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम टीम रात्रि में ही गांव कूड़ी में पहुंच गई और सांप को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम का कहना है कि सांप जहरीली प्रजाति का था। सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में अति गहन चिकित्सा कक्षा में रखा गया है। परिजनों के अनुसार बच्चा इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें