फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह से दो बच्चे फरार

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संप्रेक्षण गृह में अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। किशोर बंदियों की दादागिरी के आगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी फेल साबित हो रहे हैं। पुलिस कितनी सक्रिय और गंभीर है, इसकी पोल सोमवार को बाल सदन के दो बच्चों ने खोल दी। वह भी उस समय, जब पुलिस और प्रशासनिक अफसर ऑफिसों में बैठकर बच्चों को काबू में करने की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित संप्रेक्षण गृह परिसर में किशोर सुधार गृह और बाल सदन है। बृहस्पतिवार को संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने पुलिस पर हमला किया और सिपाही ओमप्रकाश को पीट-पीटकर मार डाला। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची, लेकिन सुधार के नाम पर कुछ नहीं नजर आया। सिपाही की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन था? इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं। पुलिस और प्रशासन ने संप्रेक्षण गृह में क्षमता से अधिक बच्चों की संख्या बताकर शिफ्ट कराने के संबंध में शासन को पत्र लिखकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस अफसरों ने संप्रेक्षण गृह में अराजकता पर काबू पाने के लिए खानापूर्ति करते हुए पीएसी और एक्शन मोबाइल लगा दी। शासन का डंडा चलता दिखा तो सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संप्रेक्षण गृह के किशोरों पर शिकंजा कसने के लिए बैठक भी की।
उधर, पुलिस ने कोर्ट की परमिशन के बाद फोर्स को लेकर संप्रेक्षण गृह से भूरा को जिला जेल में शिफ्ट किया। परिसर में पुलिस फोर्स की मौजूदगी होने के बावजूद बाल सदन से दो बच्चे फरार हो गए। देर शाम जब बाल सदन में बच्चों की गिनती हुई, तब इस बात का खुलासा हुआ। उसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के बाद पुलिस ने फरार बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। डीपीओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि बाल सदन से भागे दोनों बच्चों का नाम दीपक है। इनमें एक सहारनपुर के नरहेड़ा और दूसरा सरधना के मुल्हैड़ा गांव का है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें