फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ सेे त्रस्त हैं शहर की महिलाएं

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिलाओं को सबसे ज्यादा सताने वाला डर छेड़छाड़ है। इज्जत पर हमला करने वाले मनचले विरोध करने पर जान लेने पर उतर आते हैं। कहने को छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्लान बनाती है, मगर कुछ दिन सक्रियता के बाद प्लान ध्वस्त हो जाता है। आखिर कब तक ऐसा होता रहेगा। पुलिस का खौफ दरिंदों के दिमाग में क्यों नहीं है। कहीं न कहीं इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है, क्योंकि छेड़छाड़ के मामलों को पुलिस हल्के में ले लेती है और आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता रहता है।
विज्ञापन

हंसा रिसर्च की ओर से अमर उजाला के लिए किए गए सर्वे में शहर के लोगों ने भी यही पीड़ा व्यक्त की है। सर्वे में शहर के 85 फीसदी लोगों को लगता है कि राह चलते महिलाओं से छेड़छाड़ का खतरा रहता है, 55 फीसदी लोगों को लूट और छिनैती का डर रहता है। 61 फीसदी लोगों को लगता है कि मनचले महिलाओं का पीछा कर सकते हैं। ये आंकड़ा जाहिर करता है कि शहर में महिलाएं सड़क पर चलती हुई कितनी सुरक्षित हैं। ये सच्चाई है, जो आए दिन कभी सिटी बस में, तो कभी मेन चौराहे पर महिलाओं पर गुजरती है।
अफसर चिंतित पर मातहत नहीं
आईजी जोन आलोक शर्मा ने महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्लान बनवाया। महिला सेल पहले से है, इसमें 10 पुलिसकर्मियों की टीम है। इसके अलावा महिला थाना पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट) को भी स्कूल-कॉलेज खुलने और बंद होने के टाइम पर चेकिंग के लिए तैनात रहने का निर्देश दिया है। सभी थानाध्यक्षों को हिदायत है कि अपने इलाके में व्यस्त बाजार और चौराहों के आसपास सक्रियता बरती जाए। बावजूद इसके छेड़छाड़ पर अंकुश नहीं लग पाता है।
विज्ञापन

हाल ही के कुछ मामले
केस एक : हवलदार की पत्नी से छेड़छाड़
सोमवार रात ही हवलदार की पत्नी से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतर आया, तो हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। सदर बाजार थाने में हंगामा हुआ, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
केस दो : युवती को अश्लील मैसेज भेजे
नौचंदी क्षेत्र के करीमनगर निवासी युवती को एक युवक बार-बार मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। उसके नाम और फोटो से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोल लिया और लोगों को अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। युवती ने दो दिन पूर्व ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। मामला जांच के नाम पर अधर में है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
केस तीन : डॉक्टर की बेटी से कोचिंग में छेड़छाड़
तीन दिन पूर्व मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार में डॉक्टर की बेटी से कोचिंग सेंटर में युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया, तो आरोपी को लोगों ने पकड़ा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। एक दिन तक पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठाया और छोड़ने के लिए सेटिंग शुरू कर दी। मामला सुर्खियों में आने पर आरोपी को पाक्सो एक्ट और अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

चर्चित मामले
- 14 अप्रैल को गंगानगर में बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर डॉक्टर इंद्रेश की हत्या कर दी गई थी।
- 26 अप्रैल को मेडिकल क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में अंतर्राष्ट्रीय मल्ल गार्गी यादव की छोटी बहन से छेड़छाड़ और विरोध पर घर में घुसकर हमला बोला।
- 7 मार्च को आयकर विभाग में गाजियाबाद स्थित कार्यालय में तैनात महिला से भैसाली अड्डे पर बस परिचालक ने छेड़छाड़ की।
- 27 फरवरी को तेजगढ़ी चौराहे पर लो फ्लोर बस में छेड़छाड़ कर छात्रा को खींचकर ले जाने की कोशिश।
- 21 फरवरी को भैसाली अड्डे पर महिला बैंक मैनेजर से छेड़छाड़ की गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
- छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की शिकार पल्लवपुरम निवासी किशोरी ने पावलीखास रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।
- गंगानगर में छात्रा के साथ एक युवक कई दिन तक छेड़छाड़ की। आरोपी को थप्पड़ मार दिया, तो छात्रा के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें