फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ए-मेरठ में विभूतियों का सम्मान

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की 11 विभूतियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह रविवार को केएमसी अस्पताल में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

हिंदी उर्दू अदब सेवा संस्थान, कामना सोशल वेलफेयर सोसाइटी और वतन तुझे सलाम की ओर से शान-ए-मेरठ 2014 का आयोजन हुआ। शुभारंभ केएमसी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. यूसुफ मेरठी, ज्ञानी चरनप्रीत सिंह, डॉ. मनोज कुमार गौतम व कारी शफीकुर्रहमान ने शमां जलाकर किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील गुप्ता व डॉ. यूनुस खान द्वारा रचित दो पुस्तकों पालनहार और शख्सियत का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनील गुप्ता ने केएमसी हेल्थ प्लान व केएमसी ग्रामीण स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना है। न्यूनतम खर्च में महिलाओं को प्रसव सुविधा मिलेगी। साथ ही अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधा भी कम खर्च में आसानी से दी जाएगी। समारोह का संचालन कवि कुमार पंकज ने किया। डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. रेनू, दिनेश तलवार, डॉ. अनिरुद्ध सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
पंडिज जयनारायण शर्मा, शहर काजी प्रोफेसर डॉ. जैनुससाजिदीन, मनोज झा, राकेश टिकैत, ज्ञानेंद्र शर्मा, मुकर्रम अली, डॉ. शशी सिंह, नजीर मेरठी, कवि ईश्वर चंद्र गंभीर, एथलीट अन्नू रानी और आलिया नाजरीन सभी को शॉल व पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवोदित मंडल को कला क्षेत्र में, अर्चि गर्ग को शिक्षा, प्रशांत दीक्षित को हिंदी साहित्य व फराह नाज को उर्दू साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बही कविता और शायरी की सरिता
आयोजन में कवि सम्मेलन और मुशायरा भी हुआ। ईश्वर चंद गंभीर ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर लाइनें पढ़ीं। इकबाल सिंह ने ‘भीड़ से एक गोली मुझको भी लगी सुनाई’...। सचिन शास्वत ने भी पंक्तियां सुनाईं। डॉ. मेरठी ने लड्डू जो दोनों हाथ में रखता है देखिए... सुनाई। डॉ. सरिता त्यागी ने भी मधुर कविताएं सुनाईं। प्रमोद लट्ठ ने जिजमान वोट हमी को दोनों सुनाया। कुमार पंकज ने कहा कि ये बांसुरी भी दूर सारे राग किसने रख दिए। मनोहर लाल मनहर ने व राजेश्वर घायल ने व्यंग्य सुनाए। महेंद्र बाबरा, विरेंद्र अबोध, ताराचंद पार्या, मुर्करम अली ने भी रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें