फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धर्म के नाम पर राजनीति न करें’

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आयोजित कार्यक्रम में आए आचार्य प्रमोद कृष्णनम ने जताया दुख
विज्ञापन

मेरठ। धर्म के नाम पर देश में राजनीति हो रही है। कांग्रेस और भाजपा देश को बांटने का काम करती हैं। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में आए आचार्य प्रमोद कृष्णनम् ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में साध्वी निरंजन ज्योति ने जो बयान दिया वह गलत था। लेकिन साध्वी और खुद प्रधानमंत्री माफी मांग चुके हैं। अब विपक्ष को देशहित में विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत, महात्माओं का चुनाव लड़ना या राजनीति में आना गलत नहीं है, लेकिन धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। इस देश में राजनीति के नाम पर धर्म को बांटा जा रहा है। राजनीति में अब धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, जो गलत है। कांग्रेस के ढहते किले के पीछे कारण और इसे बचाने के तरीके पर आचार्य कहते हैं पार्टी अपने नेताओं की गलती से हार रही है। जल्द ही पार्टी में उच्च स्तर पर कठोर निर्णय लिया जाएगा, जो सबके सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें