फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि नगर से पांच साल के बच्चे का अपहरण

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के ठीक पीछे हरि नगर मोहल्ले से बुधवार को पांच साल के मासूम का अपहरण कर लिया गया। बच्चा उस समय अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पहुंचा बदमाश उसे गोद में उठाकर ले गया। परिजनों ने थाना ब्रह्मपुरी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरिनगर मोहल्ले निवासी संजय भारद्वाज ठेके पर पोस्टर चिपकाने का काम करता है। उनके परिवार में पत्नी दीपा के अलावा पांच साल का बेटा कृष्णा और बेटी कनिका है। अपह्त छात्र कृष्णा सराय लाल दास स्थित सेठ छज्जू सिंह झंडू सिंह स्कूल में नर्सरी का छात्र है। संजय की माता सुधा का 24 नवंबर को देहांत हो गया था। बुधवार को दसवां की रस्म के चलते घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। बुधवार शाम करीब छह बजे कृष्णा और कनिका घर के बाहर ही खेल रहे थे। उस समय इलाके में बिजली नहीं थी। तभी वहां पहुंचा एक बदमाश कृष्णा को बहलाते हुए गोदी में उठाकर ले गया। करीब 10 मिनट बाद कनिका रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को बताया।
यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई। संजय के अनुसार उसकी न तो किसी से कोई रंजिश और न कोई विवाद।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में दी गई दबिश
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ब्रजमोहन यादव के अनुसार अपहरण फिरौती के लिए किया गया है। कोई ऐसा शख्स बच्चे को लेकर गया है जो परिवार को जानता है। आधी रात को थाने का रिकॉर्ड खंगाला गया तो लिसाड़ी गेट निवासी गयासुद्दीन नाम का बदमाश सामने आया जो पूर्व में हरि नगर से ही बच्चा उठाकर ले जाने के मामले में पकड़ा गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश के लिए भेजी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार थाना ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तांत्रिकों के घरों पर भी दबिश दी जा रही है। बच्चे की बरामदगी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें