फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलीट क्लब में रविवार को 86.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से शाम तक चले मतदान में दोनों ही पैनल सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मनाते नजर आए। शाम पांच बजे मतदान होने के बाद चारों मतपेटियों को सीलकर रख दिया गया। मतगणना सोमवार सुबह 9 बजे से क्लब परिसर में होगी।
विज्ञापन

शहर के सबसे प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलीट क्लब की कार्यकारिणी के जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष होते हैं। उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होता है। इस बार चुनाव में क्लब के तीन पुराने धुरंधराें की प्रतिष्ठा को नये पैनल ने चुनौती दी थी। इस कारण इसके नतीजे जानने के लिए खासी बेकरारी है।
सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। 10 बजे तक मतदान न के बराबर हुआ। सिर्फ प्रत्याशियों और उनके खास समर्थकों ने ही वोट डाले। दोपहर 12 बजे तक मात्र 286 वोट ही पड़े। इसके बाद क्लब के भीतर और बाहर पूरी तरह चुनावी माहौल नजर आने लगा। कई बार प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। शाम 5 बजे तक 1205 में से कुल 1043 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

आज सुबह 9 बजे से मतगणना
चुनाव अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि मतगणना सोमवार सुबह 9 बजे से क्लब हॉल में होगी। प्रत्याशियों के सामने ही मतपेटियों की सील खोली जाएगी। सुरेंद्र प्रताप के अनुसार सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी। उसके बाद कोषाध्यक्ष, महासचिव और अंत में उपाध्यक्ष पद के मतों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान सिर्फ प्रत्याशी और पैनल द्वारा नामित दो-दो अन्य लोग ही मतगणना स्थल में रह सकेंगे। आठ लोगों को मतगणना में लगाया जाएगा। ये सभी लोग क्लब से बाहर के होंगे।
ये हैं प्रत्याशी
उपाध्यक्ष पद पर अशोक रस्तोगी और पूरन चंद जैन, महासचिव पद पर मुकेश गुप्ता और आलोक बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर सौरव अरोड़ा और गौरव अग्रवाल तथा सदस्य पद के लिए अंकुर रस्तोगी, अनुज बंसल, अनूप अग्रवाल, अशोक चड्ढा, गौरव रस्तोगी, नरेंद्र सिंघल, प्रवीण दुबलिश, राकेश खेत्रपाल, संजय जैन, सपन सोढ़ी, सन्नी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, अशोक सचदेवा, जगत बिहारी लाल सक्सेना, डॉ. दिवाकर जैन, प्रेमचंद जैन, एडवोकेट राजन गर्ग, राकेश्वर प्रसाद जयसवाल तथा योगेश चंद्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें