फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई के खिलाफ भड़के ठेकेदार के परिजन

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घटना के बाद अधीक्षण अभियंता (एसई) ग्रामीण के खिलाफ ठेकेदार के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हंगामा कर एसई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायल ठेकेदार को अस्पताल में देखने पहुंचे एमडी से परिजनों ने इंसाफ की गुहार की। एमडी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार विशाल के आग में जलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। विशाल के पिता सुशील और भाई विक्रांत दर्जनों लोगोें के साथ अस्पताल पहुंचे। उनमें एसई के प्रति जबरदस्त गुस्सा था। परिजनों ने बताया कि एसई एक माह से विशाल को परेशान कर रहे थे। इससे वह डिप्रेशन में आ गया था। कई बार विशाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रात आठ बजे ठेकेदार का हाल जानने एमडी गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। घायल ठेकेदार ने खुद एमडी से एसई की शिकायत की। उसने बताया कि एसई को कमीशन न देने पर भुगतान पास नहीं किया था। ऑफिस में कर्मचारियों की मीटिंग चल रही थी, तभी एसई ने कागज फाड़कर उससे अभद्रता की। उसने अपने दो बच्चे और परिवार का हवाला देकर इंसाफ मांगा। एमडी ने परिजनों का आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। वहां पर तैनात सभी कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें